अखिल भारतीय हिंदू महासभा दिल्ली प्रदेश ने जंतर मंतर किया कैंडल मार्च


सपना
नई दिल्ली। अखिल भारतीय हिंदू महासभा दिल्ली प्रदेश के द्वारा दिल्ली के जंतर मंतर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। हालांकि पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों को जंतर मंतर से आगे नहीं बढ़ने दिया। 
प्रदर्शनकारियों को अखिल भारतीय हिंदू महासभा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार गौतम ने संबोधित करते हुए कहा कि हैदराबाद की यह घटना तो केवल सिंबॉलिक है। जबकि देश में हजारों बेटियां इंसाफ के लिए तरस रही है। जिनमें से सैकड़ों बेटियां मौत के घाट उतार जा चुकी है। इन सब को इंसाफ कब मिलेगा? विजय कुमार गौतम ने एक सवाल के जवाब में कहा बेटी तो बेटी होती है। चाहे वह किसी भी समाज, वर्ग या जाति की हो। देश की बेटियों को बचाना होगा। अगर यह बेटियां नहीं बचेगी तो कल बहू कहां से आएगी। आने वाले दिनों में यह बहुत बड़ी खाई साबित होगी। इसलिए जरूरी है कि हम लोग बेटियों को जीवित रखें, सुरक्षित रखें और बेटियों की तरफ आंख उठाने वालों को कानूनी सजा सख्त से सख्त दिलवाए। 
अखिल भारतीय हिंदू महासभा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष विजय कुमार गौतम के नेतृत्व में सैकड़ों प्रदर्शनकारी जंतर मंतर से इंडिया गए तक शांतिपूर्वक कैंडल मार्च निकाल रहे थे। प्रदर्शनकारी हत्यारों को अविलंब फांसी देने की मांग भी कर रहे थे। पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को जंतर मंतर से आगे नहीं जाने दिया। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार गौतम, यशपाल सिंह, दिल्ली प्रदेश सचिव, कपिल गौतम, सचिव, दिल्ली प्रदेश, दीपेंद्र यादव दिल्ली प्रदेश सेक्रेटरी, कार्यकारिणी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, दीपक बंसल, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष, राकेश गुप्ता, प्रवक्ता दिल्ली प्रदेश, सुनील सिंह, कानूनी सलाहकार, त्रिदेव वर्मा, संगठन मंत्री दिल्ली प्रदेश, धर्मेंद्र सहदेव, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश महासचिव, पवन कुमार सैनी, हरेंद्र वशिष्ठ, दिल्ली व्यापार प्रकोष्ठ, महिला मोर्चा की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, राधिका सैनी, दिल्ली प्रदेश महासचिव, लवली सिंह एडवोकेट, दिल्ली प्रदेश महिला सचिव, प्रियंका गौतम अध्यक्ष, छात्र विंग, दिल्ली प्रदेश, कोमल गौतम, पारुल चौधरी आदि ने सभी प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया।