वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह सम्पन्न


कार्यालय संवाददाता
नई दिल्ली। एज केयर इंडिया ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में मनाया। संस्था के अध्यक्ष, पद्मश्री, डी.आर. कार्तिकेयन उपाध्यक्ष सतीश चन्द गोयल, महासचिव संदीप गोयल और पूर्व अध्यक्ष जे सी बत्रा ने मंच शेयर किया।  समारोह के मुख्य अतिथि, भारत के उप राष्ट्रपति, महामहिम श्री एम वेंकैया नायडू जी, गेस्ट ऑफ ऑनर, श्री नाथ वोहरा, पूर्व गवर्नर- जम्मू एंड  कश्मीर और श्री के परासरण, पद्मविूषण आदि ने मंच की शोभा बढ़ाई।
समारोह का मुख्य उद्देशय वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान और संस्था की तरफ से वृद्ध एवं वरिष्ठ नागरि क श्री के परासरण जी को दिया गया। संस्था वरिष्ठ नागरिकों के लिए समय समय पर कुछ ना कुछ करती रहती है। कभी उनके स्वास्थ्य के लिए कैंप, सेमिनार, मनोरंजन के लिए पिकनिक, काउंसलिंग और बहुत से आयोजन उनके फायदे के लिए करती है।
महामहिम श्री एम. वैंकैय नायडू ने बताया कि हमें हमेशा वरिष्ठों का ध्यान और सम्मान करना चाहिए। उनके लिए सरकार की भी बहुत सी योजनाएं हैं पर समाज को भी इसमें सहयोग करना चाहिए और आज एज केयर इंडिया जैसी संस्थाएं इस दिशा में बहुत काम कर रही हैं। 
गेस्ट ऑफ ऑनर, एन एन वोहरा ने बताया कि ऐसे वरिष्ठों के सम्मान के कार्यक्रम करते रहना चाहिए। 
के परासरण को अवॉर्ड मुख्य अतिथि के द्वारा दिया गया। श्री के परासरण जी ने बताया की खुद एज केयर इंडिया के अध्यक्ष श्री डी आर कार्थिकेयन के सेवा कार्य और संस्था के बारे में जो उन्हें बताया उससे वो बहुत प्रभावित हैं। 
महासचिव संदीप गोयल ने बताया कि ये सम्मान उनको 92 साल की उम्र में भी उनके एक्टिव लाइफ और समाजिक कार्यों  के लिए दिया गया। उपाध्यक्ष एस सी गोयल ने बताया कि के परासरण जी को भारत की न्यायिक प्रणाली का भीष्म पितामह कहा जाता है।
 इस आयोजन  में कोषाध्यक्ष एस एन अग्रवाल, गौरव गुप्ता , श्रीमती सोबती, सी एस शुक्ला, जी के आनंद और रुचि गोयल का विशेष सहयोग रहा।