भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन से आजाद सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ की मुलाकात

 

कार्यालय संवाददाता

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी, डॉ अनिल जैन के निवास पर भाजपा जिला महरौली अध्यक्ष आजाद सिंह के नेतृत्व में पूर्व विधायक  सत्य प्रकाश राणा, विकास तंवर, धीरज प्रधान, जिला महामंत्री, निगम पार्षद संजय ठाकुर, पूर्व निगम पार्षद रामपाल यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना शर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष रामनारायण खन्ना, मण्डल अध्यक्ष दयानंद धनकड़, हरीश यदाव, सुभाष नगर, नरेश सांपला, जितेन्द्र चौधरी, रविन्द्र सिंह, मनोज कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। आजाद सिंह ने अपने जिले की ओर से डॉ अनिल जैन को जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने और राज्यसभा से बिल पास होने पर बधाई दी। इस मौके पर आजाद सिंह ने डॉ अनिल जैन को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया और कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां बांटी।