यमुना खादर में मजोन तिवारी समेत कई नेताओं ने किया योगा यास

कार्यालय संवाददाता
नई दिल्ली। अतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजधानी दिल्ली शुक्रवार की सुबह पूरी तरह योगा के रंग में रंगी नजर आई। लोग सुबह चार बजे से ही घरों से निकलकर दिल्ली के अलग-अलग स्थानों में बने योगा शिविरों में योगा यास करने पहुंच गए। इस कड़ी में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, केन्द्रीय मंत्री नरोत्तम रूपाला और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह के साथ सैंकड़ों कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता ने पूर्वी दिल्ली के घोंडा विधानसभा के यमुना खादर में योगायास किया।
दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केशव चौक शाहदरा के झील पार्क और श्यामलाल कॉलेज परिसर के योगा शिविर में भाग लिया।इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री नरोत्तम रूपाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने श्रेष्ठ भारत निर्माण के लिए पहले सत श्री भारत अभियान चलाया। उसके बाद स्वस्थ्य भारत (योगा) की प्रेरणा को पूरे विश्व पटल पर रखकर न सिर्फ भारत का गौरव और स मान बढ़ाया है बल्कि योग को पूरे दुनिया के सामने लाकर लोगों को स्वस्थ्य जीवन की बुनियाद को मजूबत किया है। अब यह योग दुनिया के अधिकतर देशों की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है।
दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि भारत में ऋषियों मुनियों द्वारा सैकड़ों बरसों से योगा का प्रचार प्रसार किया जा रहा था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे विश्व को भारत की योग शक्ति का लोहा मनवाया। आज उसी का परिणाम है कि विश्व के 211 देशों में योग दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके माध्यम से करोड़ों लोग अपने स्वास्थय की गांरटी सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि यह वही लोग हैं जो राजनैतिक स्वार्थ के लिए गरीबों की आयुष्मान योजना को रोककर लाखों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा से वंचित करके रखा है।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि योग मन, मस्तिष्क एवं शरीर का एक अभ्यास है। योग की विभिन्न शैलियां होती हैं जिनमें शारीरिक मुद्राएं, सांस लेने की टेक्निक और मेडिटेशन एवं रिलैक्सेशन आदि शामिल है। योग सिर्फ व्यायाम भर नहीं है, बल्कि विज्ञान पर आधारित शारीरिक क्रिया है। इसमें मस्तिष्क, शरीर और आत्मा का एक-दूसरे से मिलन होता है। साथ ही मानव और प्रकृति के बीच एक सामंजस्य कायम होता है।