ऑल इंडिया जमात ए सलमानी के राष्ट्रीय सचिव लियाकत अली सलमानी एवं डीएसपी बागलकोट ने दी ईद की शुभकामनाएं


मुरादाबाद (ब्यूरो)। ऑल इंडिया जमात ए सलमानी ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव लियाकत अली सलमानी एवं संतोष बन्नति, डीएसपी (एंटी करप्शन ब्यूरो), बागलकोट, कर्नाटक ने दी ईद की शुभकामनाएं।
कमाल की बात तो यह है कि एक समाजसेवी और एक नौकरशाह ने मिलकर पहले रोजा इफ्तार का आयोजन किया। उसके बाद सभी देशवासियों को दोनों लोगों ने मिलकर ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दी। लियाकत अली सलमानी एवं संतोष बन्नति द्वारा एक साथ इस तरह का कार्यक्रम करना और संदेश देना, यही असली भारत की गंगा जमुनी तहजीब का संगम और उदाहरण है।
ऑल इंडिया जमात ए सलमानी ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव लियाकत अली सलमानी एवं संतोष बन्नति, डीएसपी (एंटी करप्शन ब्यूरो), बागलकोट, कर्नाटक ने सभी भारतीयों के अच्छे भविष्य की कल्पना करते हुए देश समाज को एकजुट करने के लिए विचार विमर्श किया। जहां मौजूदा समय में देश में नफरत का बाजार गर्म है। ऐसे में दोनों लोगों की मुलाकात और फिर उस पर चिंतन निश्चित रूप से एक सराहनीय कार्य है। जिला मुरादाबाद के बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, चिंतकों ने ऑल इंडिया जमात ए सलमानी ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव लियाकत अली सलमानी एवं संतोष बन्नति, डीएसपी (एंटी करप्शन ब्यूरो), बागलकोट, कर्नाटक का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जब तक देश में लियाकत अली सलमानी और संतोष बन्नति जैसे अधिकारी रहेंगे तब तक देश का बाल भी बांका नहीं हो सकता है। नाज है भारत को ऐसे लोगों पर। लियाकत अली ने बताया ईद पर गरीब निर्धन लोगों का ध्यान रखा जाता है यही इस्लाम का पैगाम है। सभी को ईद की खुशी बमनाने का अवसर मिले इसके लिए इस्लाम में निर्धन लोगों के लिए जकात और फितरे की व्यवस्था की गई है। ईद का त्यौहार आपस में भाईचारे का संदेश देता है। ईद की नमाज में भारत सहित सम्पूर्ण विश्व में शांति के लिए विशेष दुआ की जाती है।