सुरक्षा और चोरी से परेशान महिलाओं ने दिया महाबल मिश्रा को समर्थन


नई दिल्ली, (वेबवार्ता)। हरि नगर में शनिवार को कांग्रेस महिला मोर्चा ने पश्चिमी दिल्ली से कांग्रेस के प्रत्याशी महाबल मिश्रा के समर्थन में रैली निकाल कर वोट मांगे और कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार और दिल्ली की आप पार्टी की सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर हमेशा धोखा किया है। ऐसे में दिल्ली की महिलाओं में भारी नाराजगी है। महिला मोर्चा की पदाधिकारी व पूर्व पार्षद राजकुमारी ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में दिल्ली में महिलाओं का सम्मान होता था और महिलाये सुरक्षित थी लेकिन जब से दिल्ली में केजरीवाल ने और केन्द्र में मोदी ने बागडोर सम्भाली है तब से महिलाओं के साथ न्याय नहीं हो रहा हैं। राजकुमारी ने कहा कि आप पार्टी और भाजपा की सरकार आपस मिली हुई जनता को गुमराह कर रही है। ऐस में महिलाओं ने अब माना कि मान-सम्मान के लिये कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी है जो महिलाओं के हित के लिये सोचती है। इस मौके पर महाबल मिश्रा ने कहा कि जब तक देश में महिलाओं का सम्मान नहीं होगा तब तक देश तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि पश्चिमी दिल्ली में महिलाओं के साथ अन्नाय होता रहा और महिलाये जब भी पश्चिमी दिल्ली से भाजपा के सांसद प्रवेश वर्मा से शिकायत करने पहुंची तो महिलाओं की समस्याओं को सुनना तो दूर, मिले तक नहीं है। ऐसे में महिलाओं ने खुद निर्णय लिया है कि प्रवेश वर्मा की जमानत जब्त करा देंगे। महाबल मिश्रा ने कहा कि अब तो ये तय कि केंद्र में कांग्रेस सरकार बनना है। महिला मोर्चा की पदाधिकारी रागिनी और सुमन ने कहा कि महाबल मिश्रा ने अपने विधायक और सांसदीय काल दौरान जो विकास किया है। उसको जनता आज भी मानती इस लिये अबकी बार महाबल मिश्रा की जीत तय है।