रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने प्रचंड बहुमत मिलने पर दी पीएम मोदी को बधाई

नई दिल्ली (वेबवार्ता)। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(आठवले) ने प्रचंड बहुमत मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। गौरतलब है कि दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष, प्रवक्ता एवं पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी दयानंद वत्स ने सागरपुर की जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशी प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को अपना समर्थन पहले ही दे दिया था। दिल्ली में भाजपा के सातों सांसदों को अपनी पार्टी की और से बधाई देते हुए दयानंद वत्स ने कहा कि जनता ने मजबूत प्रधानमंत्री चुनने के लिए भाजपा के पक्ष में बंपर वोटिंग करके इस चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कद विश्व में उंचा हुआ है। भारत की जनता ने नरेंद्र मोदी पर फिर से विश्वास व्यक्त किया है। यह लोकतंत्र में जनादेश की ऐतिहासिक जीत है।