पूर्वी दिल्ली में भाजपा का ही परचम लहरायेगा: गौतम गम्भीर


मो. अनस सिद्दीकी


नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली से भाजपा के प्रत्याशी गौतम गम्भीर ने आज त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मयूर विहार फेज-1, त्रिलोकपुरी ईस्ट एवं वेस्ट मंडलों मे रोड़ शो के माध्यम से सघन जनसम्पर्क किया और त्रिलोकपुरी में ही स्थानीय जनकल्याण संघ के द्वारा आयोजित नागरिक बैठक को भी संबोधित किया। चुनाव कार्यालय में दिन भर बूथ प्रबन्धन आदि को लेकर चली चुनावी बैठकों में चुनाव प्रभारी राजीव बब्बर, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, विधायक ओम प्रकाश शर्मा, मयूर विहार एवं शाहदरा जिलों के अध्यक्षों रामकिशोर शर्मा एवं डॉ. धीरज जोशी के अतिरिक्त दोनों जिलों के वरिष्ठ नेताओं, निगम पार्षदों एवं विस्तारकों आदि ने भाग लिया।
रोड़ शो प्रचार एवं बैठकों में जिला अध्यक्ष डॉ. धीरज जोशी, कार्यक्रम संयोजक रामचरग गुजराती, निगम पार्षद किरण वैद्य एवं सरोज सिंह, स्थानिय नेता सरनाम सिंह तोमर, राजेश पारचा, हरिशंकर कश्यप, पारूल गुप्ता, प्रेमा देवी, प्रेम गुप्ता, ओम प्रकाश गुगरवारा, पदम शर्मा के अतिरिक्त सैकड़ो कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। पूर्वी दिल्ली में आज गीता कालोनी के ताज एन्कलेव, प्रताप नगर, विजय चौक लक्ष्मी नगर, कृष्णा नगर, शंकरपुर एवं ज्वाला नगर में छोटी बड़ी सभाओं एवं बैठकों का आयोजन हुआ जिन्हें शाहदरा जिला अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री लता गुप्ता के अतिरिक्त स्थानिय निगम पार्षदों, वरिष्ठ नेताओं और जिला एवं मंडलों के पदाधिकारियों नें संबोधित किया।
विभिन्न स्थानों पर अपने सम्बोधन में गौतम गम्भीर ने कहा कि जैसे जैसे चुनाव प्रचार आगे बढ़ रहा तो चाहें गांधी नगर का श्याम बाजार हो या त्रिलोकपुरी की गलियाँ सभी जगह भाजपा कार्यकर्ताओं की ही तरह आम जनता की आंखों में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प साफ दिख रहा है और मैं मानता हूँ कि पूर्वी दिल्ली में भाजपा का ही परचम लहरायेगा। उन्होंने कहा की भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे के प्रति कटिबद्ध है और इसी संकल्प के साथ मैं राजनीति मे काम करूंगा। अंतोदय का सिद्धांत मेरी प्रेरणा रहेगा।