कांग्रेस के प्रति दिल्लीवासियों का प्यार और सद्भावना वोटों के रूप में हुआ तब्दील: शीला

मो. अनस सिद्दीकी
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं उत्तरी पूर्वी दिल्ली की कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि दिल्लीवासियों का प्यार और सद्भावना वोटों के रूप में तब्दील होकर कांग्रेस उम्मीदवारों को प्राप्त हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार विजय प्राप्त करेंगे व 23 मई, 2019 के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार का गठन होगा।
शीला ने सोमवार को एक विज्ञप्ति जारी कर दिल्ली वासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने चुनाव आयोग, दिल्ली पुलिस और अन्य कर्मचारियों, जिन्होंने मतदान केन्द्रों पर जि मेदारी संभाली, उनका भी धन्यवाद किया। उन्होंने दिल्ली के मतदाताओं का बड़ी सं या में शांति पूर्ण तरीके से अपने मत का प्रयोग करने पर धन्यवाद दिया। शीला ने कहा कि कर्मचारियों व दिल्ली पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा से ही दिल्ली में मतदाता अपने-अपने मतदान केन्द्र पर सुचारु और सुव्यवस्थित ढंग से वोट डाल सके हैं। दीक्षित ने दिल्ली पुलिस के कार्य की तारीफ करते हुए कहा कि दिल्ली में किसी भी स्थान पर कोई अप्रिय घटना नहीं घटी, जिसका श्रेय दिल्ली पुलिस को जाता है।