दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा का लहराया परचम

7 में से 5 सीटों पर दो नंबर पर रहीं कांग्रेस
मो. अनस सिद्दीकी
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में दिल्ली की जनता ने फिर से भाजपा पर भरोसा जताया है। मतगणना शुरू होने के साथ ही भाजपा आगे रही थी। मतगणना के अंत में दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ऐतिहासिह जीत का परचम लहरा दिया। दिल्ली में बीजेपी की 2014 से भी शानदार बढ़त रही है। कांग्रेस के वोट प्रतिशत में भी थोड़ा सुधार आया है, 7 में से 5 सीटों पर कांग्रेस नंबर दो की पार्टी रही है। उत्तर पूर्व दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी करीब 346998 वोटों से भी अधिक से शीला दीक्षित से विजयी रहे हैं, वहीं दिग्गज नेता हर्षवर्द्धन ने चांदनी सीट से 141183 से भी अधिक मतों से विजय हासिल की है। दिल्ली में सबसे बड़ा झटका आम आदमी पार्टी को लगता नजर आ रहा है क्योंकि पार्टी अब दूसरे से तीसरे नंबर की पार्टी बनकर रह गई है। उधर, पूर्वी दिल्ली से पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने 346461 से भी अधिक मतों से जीत हासिल की है। जबकि अनुभवी कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली को लगभग 191913 वोट मिले हैं। आप उम्मीदवार आतिशी मार्लेना तीसरे नंबर पर रही हैं। नई दिल्ली से बीजेपी की मीनाक्षी लेखी कांग्रेस के अजय माकन से करीब 239619 अधिक मतों से आगे रही हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी कांग्रेस की शीला दीक्षित से 346998 मतों से भी अधिक आगे रहे हैं। पश्चिम दिल्ली से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 503213 से भी अधिक मतों से कांग्रेस के प्रतिद्वंदी से काफी रहे हैं। उत्तर पश्चिम दिल्ली से बीजेपी के हंसराज हंस अपने आप के निकटतम प्रतिद्वंदी गुग्गन सिंह से 509241 से भी अधिक मतों से जीत पर रहे हैं।