भारतीय जनता पार्टी के पूर्वांचल मोर्चा ने जगह-जगह फूंका अरविंद केजरीवाल का पुतला


नज सिद्दीकी


नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी पर अभद्र टिप्पणी कर न सिर्फ मनोज तिवारी का अपमान किया है बल्कि पूर्वांचल समाज के लाखों लोगों का अपमान किया है। इससे पूर्वांचल समाज में भारी रोष है। इसके विरोध में पूर्वांचल मोर्चा ने दिल्ली के विभिन्न जगहों पर अरविंद केजरीवाल के पुतले फूंके। इसी कड़ी में मनीष सिंह के नेतृत्व में पूर्वांचल मोर्चा के दिल्ली के 14 जिलों के प्रमुख 14 चौराहों में जाकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका। इनमें दिल्ली के लक्ष्मीनगर, शाहदरा जिले के गणेश चौक, मयूर विहार के अल्कोन चौक, जनकपुरी के आर्या हास्पिटल के पास, नई दिल्ली के बेगमपुर में केजरीवाल का पूतला फूंका और विरोध में नारे लगाए।
आक्रोशित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनीष सिंह ने कहा कि मनोज तिवारी पूर्वांचल के आन बान और शान हैं, उनके लिए केजरीवाल ने जिन अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है संवैधानिक पद बैठे व्यक्ति से इस तरह के अमर्यादित भाषा की उम्मीद नहीं की जा सकती है। मनीष सिंह ने कहा कि केजरीवाल ने मनोज तिवारी को गाली देकर पूर्वांचल के लोगों का अपमान किया है। इसका जवाब दिल्ली में रह रहे पूर्वांचल समाज के लोग चुनाव में बेहतर तरीके से देंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के इस बयान से जाहिर है कि वे मनोज तिवारी के राजनैतिक कौशल के सामने न टिक पाने पर हालत में हैं और अब अपनी बौखलाहट इस तरह से जाहिर कर रहे हैं।


Popular posts