आम आदमी पार्टी ने दिल्ली देहात को धोखा दिया: राजेश लिलोठिया

मो. अनस सिद्दीकी
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी राजेश लिलोठिया ने अपने चुनावी प्रचार के दौरान क्षेत्र के गांवों का दौरा किया। इस दौरान कई जगह राजेश लिलोठिया को लडुओं से भी तोला गया। बरवाला, पूठकला, जोअन्ति, कुतबगढ़, पंजाब खोड़, कराला गांव व रामा विहार कॉलोनियों में भी लिलोठिया ने कई नुकड़ सभाओ को संबोधित किया। अपने संबोधन में राजेश लिलोठिया ने कहा कि वो स्थानीय है और क्षेत्र की समस्याओं से भली भांति परिचित है इसलिए वो बेहतर तरीके से समस्याओं का समाधान भी कर सकते है, और क्षेत्र के रूके हुए विकास को तीव्र गति से शरु करवा सकते है।
श्री लिलोठिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली देहात को धोखा दिया है और दिल्ली के गांव में भाजपा और आप पार्टी की सरकार गैरकानूनी सीलिंग करवा के लोगो के रोजगार छीन रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि डी सीलिंग के नाम पर भाजपा के निगम पार्षद और आप पार्टी के विधायक मोटी कमाई में लगे हुए है और दोनों ही पार्टिया आप पार्टी और भाजपा भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में ही दिल्ली का विकास हुआ था, चाहे देहात हो, पॉश एरिया हो, अनाधिकृत कालोनी हो या पुनर्वास कालोनी हो। कांग्रेस शासन में बिना भेदभाव के सभी क्षेत्रों में विकास के काम हुए। उन्होंने कहा कि पिछले6 सालों से रुके दिल्ली के विकास को पुनः शरु करवाने के लिए सब लोग कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान करके आप पार्टी व भाजपा को कड़ा जवाब दे।
श्री लिलोठिया ने मंगोलपुरी विधानसभा में अपने चुनाव कार्यालय का भी उद्धघाटन किया और वहा मौजूद कार्यकर्ताओं को कहा कि वो घर घर जाकर भाजपा और आप पार्टी की नाकामियों को लोगों को बताए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार केन्द्र में बनने के बाद देश के 5 करोड़ गरीब परिवारों को 72000 रुपये प्रतिवर्ष देने का जो वायदा आदरणीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया है उसके बारे में गरीब परिवारों को जानकारी दे। उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी को अब ये एहसास हो चुका है कि उत्तर पश्चिमी दिल्ली में कांग्रेस की जीत तय है।